![]()
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर स्वरूप रानी नेहरू (एसआरएन) चिकित्सालय परिसर में विशाल भंडारे और वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज परिवार द्वारा प्रधानाचार्य डॉ. ए.के. वर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। भंडारे में चिकित्सकों, कर्मचारियों, मरीजों, तीमारदारों और आम नागरिकों सहित एक हजार से अधिक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और प्रदेश की निरंतर प्रगति की कामना की। कार्यक्रम के तहत चिकित्सालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तर प्रदेश के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए वृहद स्तर पर वृक्षारोपण भी किया गया। चिकित्सकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. ए.के. वर्मा ने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी चिकित्सकों, कर्मचारियों और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी से मरीजों की सेवा पूरी ईमानदारी, संवेदनशीलता और समर्पण भाव से करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उप-प्रधानाचार्य डॉ. मोहित जैन, डॉ. रीना सचान, डॉ. बीनू, डॉ. अंशुल सिंह, डॉ. सुबिया, डॉ. अनिल सिंह, डॉ. सूर्यकांत ओझा, डॉ. अखिलेश यादव, डॉ. जितेंद्र शुक्ला, डॉ. बादल सिंह, डॉ. राकेश पाठक और डॉ. कमलाकर सिंह सहित कई चिकित्सक उपस्थित रहे। भंडारे की व्यवस्थाओं में डॉ. बद्री विशाल सिंह, डॉ. सूर्यभान कुशवाहा तथा अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Source link
मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर SRN हॉस्पिटल में हुआ भंडारा:परिसर में किया गया वृक्षारोपण, प्रधानाचार्य डॉ. ए.के. वर्मा ने कराया आयोजित