![]()
अयोध्या जिले के मिल्कीपुर सीट पर भाजपा विधायक चंद्रभानु पासवान को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 49% जनता का मत है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए। यहां पर पार्टी के रूप में सबसे पहली पसंद भाजपा है। 72 % लोग चाहते हैं कि भाजपा उम्मीदवार जीते। दूसरे नंबर पर समाजवार्दी पार्टी है। 25% लोग चाहते हैं सपा जीते। तीसरे नंबर पर बसपा है। पार्टीवार देखें तो भाजपा में पहली पसंद चंद्रभानु पासवान हैं। उन्हें 52% लोगों ने पसंद किया है। दूसरे नंबर पर पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा हैं, गोरखनाथ को 35% लोगों ने पसंद किया है। जबकि तीसरे नंबर पर राधेश्याम त्यागी हैं, उन्हें 6% ने पसंद किया है। इस सीट पर सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम सुरेंद्र कुमार रावत का है, जिन्हें 4% लोगों ने पसंद किया है। सपा में पहली पसंद अजीत प्रसाद हैं। इन्हें 48% लोगों ने पसंद किया है। देवकीनंदन कनौजिया को 27%, विद्याभूषण पासी को 11%, लोगों ने पसंद किया है।
बसपा में पहली पसंद रामगोपाल कोरी हैं। इन्हें 68% लोगों ने पसंद किया है। कृष्ण कुमार पासी को 16%, लोगों ने पसंद किया है। यूपी की 403 सीटों के रिजल्ट जानने के लिए क्लिक करें।
Source link
मिल्कीपुर सीट पर भाजपा से पहली पसंद चंद्रभानु पासवान:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार अजीत प्रसाद, बसपा से रामगोपाल कोरी