अग्निवीर सोहित चौहान अरुणाचल में शहीद:बर्फीले तूफान की चपेट में आए, कल बागपत पहुंचेगा शव


बागपत जनपद के ग्राम लूम्ब निवासी अग्निवीर सोहित चौहान (22 वर्ष) अरुणाचल प्रदेश में चीन सीमा पर ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। वह भारतीय सेना की 3 ग्रेनेडियर रेजीमेंट में तैनात थे। बताया गया कि तेज बर्फीले तूफान की चपेट में आने और एक पेड़ गिरने से यह हादसा हुआ। सोहित चौहान अपने पीछे परिवार में दो भाइयों को छोड़ गए हैं। एक दुखद संयोग यह रहा कि उनके बड़े भाई मोहित की उसी दिन बिजनौर में यूपी पुलिस की पासिंग आउट परेड भी थी। शहीद का पार्थिव शरीर सोमवार दोपहर तक उनके पैतृक गांव लूम्ब पहुंचने की संभावना है। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। बागपत के सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान और पूर्व विधायक सहेन्द्र सिंह चौहान ने शोक संतप्त परिवार से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *