![]()
मिर्जापुर देहात कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। 24 मई 2026 को एक युवती ने थाना कोतवाली देहात में तहरीर दी थी। युवती ने आरोप लगाया था कि एक युवक ने उससे शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से इनकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर थाना कोतवाली देहात में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अभियुक्त की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इन निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात के निर्देशन में उपनिरीक्षक उमाशंकर यादव और उनकी टीम ने कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर सोमवार को आरोपी दिलीप पुत्र संतोष गौतम, निवासी भुजवा की चौकी, थाना कोतवाली देहात को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ दर्ज मुकदमे में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
Source link
मिर्जापुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म:पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल