मिर्जापुर में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत:परिजनों ने शव रखकर किया चक्का जाम, पिटाई का आरोप लगाया


मिर्जापुर के विंध्याचल थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद सोमवार रात परिजनों और स्थानीय लोगों ने युवक का शव न्यू वीआईपी मंदिर गेट के सामने सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया। परिजनों ने युवक के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 12 जुलाई को सड़क हादसे में हुआ था घायल मृतक की पहचान विंध्याचल के बंगाली चौराहा निवासी शिव मोहन (19) पुत्र शिव कुमार के रूप में हुई है। वह विंध्याचल धाम स्थित एक कपड़े की दुकान पर काम करता था। परिजनों के अनुसार, 12 जुलाई की रात करीब आठ बजे वह बाइक से देवरहवा बाबा आश्रम मार्ग की ओर जा रहा था। महुआरी गांव के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। इलाज के दौरान हुई मौत घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, विंध्याचल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव रखकर किया प्रदर्शन युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजन और मोहल्ले के लोग शव लेकर न्यू वीआईपी मंदिर गेट पहुंच गए। उन्होंने सड़क पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया और निष्पक्ष जांच के साथ दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। परिजनों का आरोप था कि शिव मोहन के साथ मारपीट की गई थी, जिसकी भी जांच होनी चाहिए। पुलिस के आश्वासन पर खुला जाम सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों से वार्ता कर निष्पक्ष जांच और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद काफी देर तक चले प्रदर्शन के बाद जाम समाप्त कराया गया। दो महीने पहले हुई थी शादी परिजनों ने बताया कि शिव मोहन का विवाह करीब दो महीने पहले जौनपुर में हुआ था। उसके पिता विंध्याचल धाम में नगाड़ा बजाने का काम करते हैं। पांच भाइयों में शिव मोहन सबसे बड़ा था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *