माधवपुरम चौकी पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं का हंगामा:जनरल स्टोर के कर्मचारियों पर चोरी का आरोप लगा बच्चों से मारपीट करने का आरोप


मेरठ की माधवपुरम पुलिस चौकी पर मंगलवार देर रात बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। उनका आरोप था कि एक जनरल स्टोर के कर्मचारियों ने बच्चों पर चोरी का आरोप लगा मारपीट की है लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही तो कार्यकर्ता सीधे थाने पहुंच गए। एक नजर डालते हैं मामले पर
माधवपुरम सेक्टर 1 में जनरल स्टोर है। मंगलवार शाम स्टोर पर काम करने वाले कर्मचारियों ने चार बच्चों को पकड़ लिया। आप है कि यह बच्चे वहां से सामान चुराकर ले जा रहे थे। करीब 3 घंटे तक स्टोर के कर्मचारियों ने बच्चों को बंधक बनाकर रखा और उसके बाद माफी मांगने पर छोड़ दिया। बजरंग दल का चौकी पर हंगामा
जिन बच्चों को बंधक बनाया गया था, वह घर पहुंचे और अपने परिवार को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद परिवार के लोग ब्रह्मपुरी थाने की माधवपुरम चौकी पर पहुंच गए और हंगामा कर दिया। कुछ देर में बजरंग दल कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए। उन्होंने मौजूद पुलिसकर्मियों से कार्रवाई की मांग की तो पुलिसकर्मियों ने जांच की बात कही। कार्रवाई न करने पर हंगामा
जिन चार बच्चों के साथ मारपीट की गई थी उनमें से दो बिना किसी कार्रवाई के लौट गए। शेष दो बच्चों के परिवारजन वहीं रुके रहे और कार्रवाई की मांग करते रहे। उन्होंने पुलिसकर्मियों को बताया कि बच्चों के सिर और चेहरे पर चोट के निशान है। इसके बाद भी पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है। बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप बच्चों के परिवार की तरफ से आए आदित्य ने बताया कि बच्चों पर चोरी का आरोप लगाकर मारपीट की गई है जबकि वह सामान खरीदने गए थे। कई घंटे तक बंधक भी बना कर रखा गया। बंधन मुक्त होने के बाद बच्चों ने घर जाकर पूरी घटना बताई है। जो चोट लगी है पुलिस उसे मानने को तैयार नहीं है। ब्रह्मपुरी थाने पर परिजनों का हंगामा
रात में ही बजरंग दल कार्यकर्ता दोनों बच्चों को लेकर ब्रह्मपुरी थाने पहुंच गए और लिखित में शिकायत दी। उन्होंने कहा कि माधवपुरम चौकी जनरल स्टोर संचालक के प्रभाव में है और उन्हें निर्दोष साबित करने पर अड़ी है। अगर आरोपी पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह बुधवार को एसएसपी से शिकायत करेंगे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *