ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स आज से:एआई कंटेंट और टीम की रणनीति सोशल मीडिया पर शेयर नहीं कर सकेंगे भारतीय एथलीट


ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 से पहले इंडियन ओलिंपिक एसो​सिएशन (आईओए) ने ऐसा प्रोटोकॉल लागू किया है, जिसमें खिलाड़ियों को एआई से तैयार सामग्री पोस्ट करने, टीम के भीतर की बात सार्वजनिक करने और निजी ब्रांड के प्रचार से दूर रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसका उद्देश्य खिलाड़ियों का पूरा ध्यान प्रतियोगिता पर केंद्रित रखना और सोशल मीडिया से पैदा होने वाले किसी भी विवाद या सुरक्षा संबंधी जोखिम से बचना है। साई अधिकारियों के मुताबिक, बीते कुछ वर्षों में बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के दौरान खिलाड़ियों की सोशल मीडिया गतिविधियां कई बार चर्चा और विवाद का कारण बनी हैं। कई मामलों में टीम की तैयारियों, यात्रा कार्यक्रम और अन्य संवेदनशील जानकारियां समय से पहले सार्वजनिक हो गईं। अब एआई के जरिए भ्रामक फोटो, वीडियो और संदेश तैयार करना भी आसान हो गया है। इन्हीं चुनौतियों को देखते हुए आईओए ने पहली बार ये नियम तय किए हैं। खिलाड़ियों के लिए नियम – एआई से तैयार फोटो, वीडियो या अन्य सामग्री पोस्ट नहीं करेंगे। – टीम की रणनीति, चयन या आंतरिक बैठकों पर सार्वजनिक टिप्पणी नहीं करेंगे। – यात्रा, ठहरने की व्यवस्था और सुरक्षा से जुड़ी कोई भी जानकारी साझा नहीं करेंगे। – प्रतियोगिता के दौरान निजी स्पॉन्सर या ब्रांड का प्रचार नहीं करेंगे। – व्हाट्सएप समेत किसी भी मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर गोपनीय सूचनाएं प्रसारित करने से बचेंगे। भारत के 126 खिलाड़ी 8 खेलों में हिस्सा लेंगे ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स गुरुवार से शुरू हो रहे हैं। ओपनिंग सेरेमनी रात 10:30 बजे से होगी। इसमें भारत से मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहाईं फ्लैगबियरर होंगे। 11 दिन के टूर्नामेंट में 11 खेलों में 74 देशों के 3 हजार से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। ये खिलाड़ी 215 मेडल इवेंट्स में उतरेंगे। इन गेम्स में भारत के 126 खिलाड़ी 8 खेलों में हिस्सा लेंगे। इसमें 78 पुरुष और 48 ​महिला ​​खिलाड़ी हैं। दो बार के ओलिंपिक मेडलिस्ट जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा टीम की अगुआई करेंगे। आज भारतीय खिलाड़ी लॉन बॉल्स से करेंगे आगाज भारतीय ​खिलाड़ी गेम्स के पहले ही दिन से एक्शन में होंगे। गुरुवार को लॉन बॉल्स में भारत का सामना कनाडा और माल्टा से होगा। मुक्केबाजी के मुकाबले 24 जुलाई से शुरू होंगे। वहीं, एथलेटिक्स के सबसे बड़े मुकाबले 27 जुलाई से एक अगस्त के बीच खेले जाएंगे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *