![]()
महोबा के जिला महिला अस्पताल के पास स्थित श्री बालाजी मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। एक अज्ञात चोर मंदिर की दीवार फांदकर अंदर घुसता है और दानपेटी से पैसे तथा भगवान का प्रसाद चोरी कर फरार हो जाता है। यह पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मंदिर के पुजारी गोकुल प्रसाद गौतम ने बताया कि चोर रात के अंधेरे में मंदिर की ऊंची दीवार लांघकर दाखिल होता है। वह न केवल दानपेटी से नकदी चुराता है, बल्कि भगवान का प्रसाद भी ले जाता है। इसके अलावा, चोर मंदिर के अंदर रखे धार्मिक सामान को भी इधर-उधर फेंककर नुकसान पहुंचा रहा है। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि आरोपी ने 31 मई और 4 जून की रात करीब 2 से ढाई बजे के बीच मंदिर में घुसकर तोड़फोड़ और चोरी की थी। इन घटनाओं की पूरी रिकॉर्डिंग कैमरे में दर्ज है। 5 जून की रात को भी चोर ने धावा बोला और नकदी समेत सामान चुरा लिया, लेकिन उस समय बिजली गुल होने के कारण उसका चेहरा सीसीटीवी में साफ नजर नहीं आ सका। पीड़ित पुजारी ने शहर कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायत दी है। उन्होंने अज्ञात चोर की पहचान कर उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Source link
महोबा के बालाजी मंदिर में चोरी:दीवार फांदकर घुसा चोर, दानपेटी और प्रसाद भी ले गया