महिला ने पड़ोसियों पर प्लॉट कब्जाने का आरोप लगाया:धमकियों से सहमा परिवार, एसएसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता


बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में जमीन विवाद का मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने पड़ोसियों पर प्लॉट पर जबरन कब्जा करने की कोशिश, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है। थाना बारादरी क्षेत्र की निवासी कलिंदा खातून ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग लंबे समय से उनकी जमीन पर कब्जा करने का दबाव बना रहे हैं। कलिंदा के अनुसार, जब भी वह इसका विरोध करती हैं, आरोपी विवाद खड़ा कर देते हैं और उनके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देते हैं। कलिंदा खातून का कहना है कि इन विवादों के कारण उनका पूरा परिवार भयभीत है। उन्होंने बताया कि बच्चों और महिलाओं का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस को शिकायतें देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। एसएसपी कार्यालय पहुंची कलिंदा खातून ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *