![]()
महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी से मिले। कार्यकारिणी ने महामंडलेश्वर यति मां प्रत्यंगिरा गिरी को आशीर्वाद दिया है। यति नरसिंहानंद ने कहा कि हम जिहाद के खिलाफ लड़ रहे हैं, और आखिरी सांस तक लड़ते रहेंगे। अंतिम सांस तक अपने गुरु के लक्ष्य इस्लामिक जिहाद से मुक्त विश्व के लिए संघर्ष किया जा रहा है, और करते रहेंगे। कार्यकारिणी से भी भी आर्शीवाद लिया आनंद भैरव मंदिर में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत स्वामी हरिगिरी्र राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत स्वामी रविंद्र पुरी ने नवनियुक्त महामंडलेश्वर यति मां प्रत्यंगिरा गिरी को आशीर्वाद दिया। स्वामी हरिगिरी महाराज ने कहा कि यति नरसिंहानंद हम सबकी ओर से सनातन धर्म के शत्रुओं से लड़ रहे हैं। हमने उनको उनकी सनातन धर्म की रक्षा के लिए लड़ाई में हर तरह का सहयोग और समर्थन करने का वचन दे रखा है। उनकी शक्ति की बढ़ाने के लिए ही हमने उनकी शिष्या यति मां प्रत्यंगिरा गिरी जी को महामंडलेश्वर बनाया है।हमने इन्हें भी वचन दिया है कि सनातन धर्म की रक्षा की हर लड़ाई में हम सब उनको हर संभव सहयोग और समर्थन करेंगे। संत समाज पर हमले हो रहे श रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि आज सनातन धर्म पर और संत समाज पर बहुत सुनियोजित ढंग से हमले हो रहे हैं।ऐसे में हमारा भी दायित्व है कि जो लोग इन हमलों का उत्तर देने का प्रयास कर रहे हैं, हम उन सबको संरक्षण, समर्थन और सहयोग प्रदान करें।हमने हर परिस्थिति में महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी का साथ दिया है। महामंडलेश्वर यति मां प्रत्यंगिरा गिरी ने संतो को बताया कि उनके गुरु के जीवन का लक्ष्य इस्लामिक जिहाद मुक्त विश्व बनाना है। मैं अपनी अंतिम सांस तक अपने गुरु के लक्ष्य के लिए संघर्ष करूंगी। हमारे बलिदान पर मां और महादेव इस लक्ष्य को पूर्ण करेंगे। मै भी पूरा प्रयास करूंगी कि इस विकट युद्ध में विजय या वीरगति दोनों में से एक को हर कीमत पर प्राप्त कर सकूं।
Source link
महामंडलेश्वर यति नरिसंहानंद बोले- जिहाद से लड़ना ही मकसद:अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी से मिले यति नरसिहांद और प्रत्यंगिरा गिरी