![]()
मथुरा के नगला चंद्रभान गांव में 18 साल के युवक गौरव का शव शनिवार सुबह कमरे में पंखे से लटका मिला। आत्महत्या से पहले गौरव ने एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने अपनी विधवा भाभी, उसके चाचा और एक पड़ोसी पर मानसिक रूप से परेशान करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार, गौरव के चचेरे भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद गौरव का उसकी विधवा पत्नी से कथित प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। महिला के मायके वालों को इसकी जानकारी हुई तो वे उसे अपने घर बुला ले गए और दोनों के संबंधों का विरोध करने लगे। मानसिक रूप से परेशान था आरोप है कि हाल ही में महिला के चाचा और पड़ोसी ने गौरव को अपने पास बुलाया और उसे महिला से दूर रहने की हिदायत दी। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई, जिससे गौरव मानसिक रूप से परेशान था। शुक्रवार रात गौरव ने अपने कमरे में मोबाइल से एक वीडियो रिकॉर्ड किया। इस वीडियो में उसने महिला, उसके चाचा और पड़ोसी पर उसे परेशान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी मौत के लिए यही तीनों जिम्मेदार होंगे। इसके बाद उसने साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। मोबाइल वीडियो को भी जांच में शामिल किया शनिवार सुबह परिजनों ने कमरा खोला तो गौरव का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं और मोबाइल वीडियो को भी जांच में शामिल किया गया है। सीओ प्रवीण तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। युवक द्वारा बनाए गए वीडियो के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
मथुरा में युवक ने वीडियो बनाकर दी जान:प्रेम-प्रसंग में विधवा भाभी सहित तीन पर लगाए आरोप