मथुरा में डीएम-एसएसपी ने किया घाटों का निरीक्षण:गंगा दशहरा से पहले तैयारियों की जानकारी ली, समय पर काम पूरा करने के निर्देश


डीएम-एसएसपी ने देर रात यमुना घाटों का किया निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर साफ-सफाई तक परखी व्यवस्थाएं मथुरा में गंगा दशहरा पर्व को लेकर जिला और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। पर्व के मद्देनजर जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने देर रात यमुना नदी के प्रमुख घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्र और अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने नाव और पैदल चलकर घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। बड़ी संख्या में पहुंचते हैं श्रद्धालु गंगा दशहरा पर मथुरा और आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यमुना स्नान के लिए पहुंचते हैं। इसी को देखते हुए प्रशासन ने घाटों पर विशेष इंतजाम किए हैं। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि पर्व के दौरान घाटों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। गोताखोरों के साथ एसडीआरएफ और पीएसी की टीमें भी तैनात रहेंगी। सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। घाटों पर बनाए गए चेंजिंग रूम और खोया-पाया केंद्र श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों पर चेंजिंग रूम और खोया-पाया केंद्र भी स्थापित किए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे केवल निर्धारित घाटों पर ही स्नान करें और गहरे पानी में जाने से बचें। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष फोकस एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि गंगा दशहरा के दौरान अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए भी विशेष निर्देश जारी किए गए हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *