नोएडा में भीषण गर्मी का कहर 45 डिग्री:हीट वेव का येलो अलर्ट जारी, दोपहर में घर में रहने की एडवाइजरी


नोएडा में भीषण गर्मी का दौर लगातार जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में शहर का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने हीट वेव को देखते हुए 26 मई तक येलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार को तापमान 45 डिग्री तक जाएगा, हवा में नमी की मात्रा करीब 60 प्रतिशत दर्ज की गई, जिससे उमस और अधिक बढ़ गई। दिन के समय गर्म हवाएं चलने और रात में भी तापमान अधिक रहने से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। जिला प्रशासन का कहना है कि दोपहर के समय बिना जरूरत घर से बाहर निकलना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। 29 और 30 को बदलेगा मौसम मौसम विभाग के अनुसार 29 और 30 मई को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इन दिनों गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। अनुमान है कि बारिश के बाद अधिकतम तापमान घटकर करीब 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। इस एडवाइजरी का करे पालन डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को हीट वेव से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है। विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को धूप से बचने की जरूरत बताई गई है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक धूप में निकलने से बचने की अपील की गई है। प्रशासन ने भी लोगों से सतर्क रहने और मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *