मथुरा में अस्पताल के बाहर से बुलेट चोरी:हाथरस का युवक गिरफ्तार, 3 दिन बाद पुलिस ने बरामद की बाइक


मथुरा में अस्पताल के बाहर से चोरी हुई बुलेट मोटरसाइकिल का पुलिस ने तीन दिन में खुलासा कर दिया। कृष्णा नगर चौकी पुलिस ने शुक्रवार शाम करीब 5 बजे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की बुलेट बरामद की है। पुलिस आरोपी तक CCTV फुटेज और मुखबिर की सूचना के जरिए पहुंची। कृष्णा नगर चौकी प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि 18 अगस्त को कृष्णा नगर स्थित एक अस्पताल के बाहर से बुलेट मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने अस्पताल के बाहर और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान करने के साथ उसकी तलाश शुरू कर दी। हाथरस का युवक निकला आरोपी पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर शुक्रवार शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान अरविन्द पुत्र कुंवर (23), निवासी बोजिया, थाना हाथरस गेट, हाथरस के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली। बाइक का नंबर DL 35 GD 1169 है। CCTV से आरोपी तक पहुंची पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि वाहन चोरी के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। घटनास्थल और आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज से पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले। इन्हीं सुरागों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *