मथुरा कैंट से दो संदिग्ध गिरफ्तार:फर्जी आर्मी I D कार्ड से की एंट्री, आर्मी इंटेलिजेंस और पुलिस ने की कार्यवाही


मथुरा में अति संवेदनशील कैंट क्षेत्र में फर्जी पहचान पत्र के जरिए घुसकर जासूसी करने की एक गंभीर साजिश को मिलिट्री इंटेलिजेंस और थाना सदर बाजार पुलिस की संयुक्त टीम ने नाकाम कर दिया । पुलिस ने सैन्य क्षेत्र में घुसने का प्रयास कर रहे एक संदिग्ध को रंगे हाथ दबोचा हैं जबकि फर्जी आईडी कार्ड तैयार करने वाले उसके मुख्य साथी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ शासकीय गुप्त बात अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मिलट्री इंटेलिजेंस से मिला था इनपुट मिलिट्री इंटेलिजेंस से मिले इनपुट के आधार पर सदर बाजार पुलिस और मिलिट्री इंटेलिजेंस मथुरा ने संयुक्त कार्यवाही में टैंक चौराहा पर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे राजाराम निवासी खरोट, थाना कोसीकलां को फर्जी आर्मी पहचान पत्र के साथ पकड़ा। आरोपी के मोबाइल फोन की जांच करने पर सेना की वर्दी में हथियारों के साथ ली गई तस्वीरें और सैन्य क्षेत्र की गोपनीय गतिविधियां संकलित करने से जुड़े साक्ष्य मिले हैं। बुलंदशहर के युवक को किया गिरफ्तार पुलिस ने गिरफ्तार राजाराम से जब पूछताछ की तो पता चला इस काम में उसके साथ बुलंदशहर का भी एक युवक है। जिसके आधार पर पुलिस और मिलिट्री इंटेलिजेंस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जाली पहचान पत्र तैयार करने वाले शातिर आकाश कुमार निवासी पिसावां, अलीगढ़- हाल निवासी शिव नगर, बुलंदशहर को कृष्णापुरी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। यह हुआ बरामद पकड़े गए संदिग्ध युवकों के पास से 1 लैपटॉप और 2 मोबाइल फोन के अलावा 12 आधार कार्ड, 12 डेबिट कार्ड, 7 मार्कशीट, 6 जाति प्रमाण पत्र, 6 निवास प्रमाण पत्र, 2 पैन कार्ड, 1 वोटर कार्ड तथा 1 ड्राइविंग लाइसेंस बरामद हुआ है।अभियुक्त राजाराम के पास से बैंक पासबुक, पैन कार्ड व सैमसंग 5G मोबाइल जब्त किया गया है। आरोपियों के खिलाफ हुआ मुकद्दमा दर्ज इस ऑपरेशन के बाद आरोपियों के विरुद्ध थाना सदर बाजार में धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) BNS एवं 3/7 शासकीय गुप्त बात अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की गई है। इसके अलावा पुलिस और मिलट्री इंटेलिजेंस यह पता लगाने में लगी है इनके साथ और कौन कौन है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *