![]()
मऊ में सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। आसमान में घने बादल छाए रहे और जिले के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। हालांकि, बारिश के बाद उमस में भी बढ़ोतरी महसूस की गई। जिले में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवाएं लगभग 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं। इस मौसमी बदलाव से गर्मी और लू से कुछ राहत मिली है, लेकिन बढ़ी हुई नमी के कारण उमस बरकरार है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मानसून के आगमन से पहले बढ़ी मौसमी गतिविधियों के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटों में लू का असर पूरी तरह समाप्त होने की संभावना है। इसके बाद 30 जून से पूरे प्रदेश में बारिश का सिलसिला तेज होने के आसार हैं।
मौसम विभाग ने यह भी जानकारी दी कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के तेजी से आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। जुलाई के पहले सप्ताह में तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से और अधिक राहत मिलने की उम्मीद है। यह बारिश किसानों के लिए भी राहत लेकर आई है। धान की रोपाई की तैयारी कर रहे किसानों को खेतों में पर्याप्त नमी मिलेगी, जिससे रोपाई कार्य में तेजी आएगी और खरीफ फसलों को भी इसका लाभ मिलने की उम्मीद है।
Source link
मऊ में सुबह बारिश, गर्मी से मिली राहत:तापमान गिरा, मानसून से पहले मौसम में बदलाव