मऊ में सरयू नदी का जलस्तर घटा:कटान का खतरा बढ़ा, खतरे के निशान से 45 सेमी ऊपर बह रहा पानी


सरयू नदी का जलस्तर रविवार दोपहर से घटने लगा। बीते 24 घंटे में पांच सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई। शनिवार को जलस्तर 70.40 मीटर था, जो रविवार को 70.35 मीटर पर पहुंच गया। इसके बावजूद नदी खतरा बिंदु 69.90 मीटर से 45 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। जलस्तर घटने के साथ ही सरहरा और परमहंस बाबा कुटी समेत तटवर्ती इलाकों में कटान का खतरा बढ़ गया है। नदी की तेज धारा बंधों, ठोकरों और भारत माता मंदिर के पीछे की दीवारों से टकरा रही है। चिऊटीडांड से रामपुर धनौली तक नदी का दबाव बना हुआ है। उधर, दोहरीघाट, पतनई, बहादुरपुर, चिऊंटीडांड़, नवली और सरहरा समेत कई गांवों के सिवान से पानी कम होने लगा है। हालांकि सैकड़ों एकड़ में धान और गन्ने की फसलें अब भी पानी में डूबी हैं। किसान फसल नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजे की मांग कर रहे हैं। जलस्तर घटने के बाद रेगुलेटरों की निगरानी बढ़ा दी गई है। मछुआरों को सतर्क रहने और रेगुलेटर के फाटक नहीं उठाने की हिदायत दी गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, जलस्तर करीब 10 सेंटीमीटर और घटने पर सरहरा और परमहंस बाबा कुटी के सामने कटान शुरू होने की आशंका है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *