लखनऊ में ईद मिलादुन्नबी कि एडवाइजरी जारी:मौलाना खालिद बोले – आपत्तिजनक नारों से बचें, निर्धारित रूट पर निकालें जुलूस


लखनऊ में ईद मिलादुन्नबी को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में। इमाम ईदगाह मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने बताया कि 26 सितंबर को 12 रबी-उल-अव्वल मनाया जाएगा। मौलाना ने इस्लामिक सेन्टर आफ इण्डिया द्वारा एडवाइजरी जारी करते हुए मुसलमानों से ईद मिलादुन्नबी शांतिपूर्ण तरीके से मनाने कि अपील की। मौलाना ने कहा कि मिलादुन्नबी के मौके पर ज्यादा से ज्यादा लोगों कि मदद करें। गरीबों और जरूरतमंदों में फूड पैकेट वितरण करें। क्योंकि पैगंबरे इस्लाम मोहम्मद साहब ने कहा है कि भूखों को खाना खिलाओ, बीमारों को देखने जाओ और जेल से कैदियों को रिहा कराओ ये बहुत पुण्य का काम है। सड़क को बाधित न करें मौलाना ने कहा कि रबी-उल-अव्वल के जलसों में इस बात का विशेष ध्यान रखें कि किसी को समस्या न हो। ट्रैफिक बाधित न हो। आम नागरिकों को आने जाने में किसी भी प्रकार का बाधा उत्पन्न न हो। मौलाना ने कहा कि पैगम्बर-ए-इस्लाम मोहम्मद साहब ने कहा कि रास्तों में ऐसे स्थान पर ना बैठा करो जिससे गुजरने वालों को कठिनाई हो। 25 सितम्बर ईद मिलादुन्नबी की पूर्व संध्या पर किसी प्रकार बाइक स्टंट बाजी ना करें। दूसरे कि प्रॉपर्टी में झंडा न लगाएं कोई भी संगठन या व्यक्ति अनावश्यक कार्य न करे। किसी भी पब्लिक प्रॉपर्टी या अन्य समाज के स्थान पर बिना आज्ञा के कोई भी झण्डा या बैनर न लगाए। 26 सितंबर को निकलने वाले जुलूसों में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हों। जलसे और जुलूस में पैगंबरे इस्लाम के व्यवहारों को अपनाएं। सामाजिक जीवन में पैगंबर के संदेश लागू करना जरूरी है। दूसरे कि भावनाओं का रखें ध्यान मौलाना खालिद ने कहा कि जुलूस में धर्मिक भावनाएं आहत करने वाले नारे न लगाए जाएं। जुलूस में शामिल होने वाले संगठन अपने झण्डे और बैनर को लपेट कर लाए और ले जाए। प्रशासन कि ओर से निर्धारित रूट पर ही जुलूस निकाला जाए। जुलूस के दौरान जब नमाज का समय हो जाए तो रास्ते में नही बल्कि सिर्फ मस्जिद में नमाज़ अदा करें। जुलूस में कोई ऐसा कार्य न करें जो सरकारी आदेश के खिलाफ हो। इस मुबारक मौके पर देश की रक्षा, उन्नित व प्रगति के लिए विशेष दुआ करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *