मऊ में महिला आयोग की सदस्या ने सुनीं 10 शिकायतें:24 नवजात बेटियों को दिए कपड़े, बाल सेवा योजना के लाभार्थियों को बांटे लैपटॉप


उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्या गीता बिंद ने मंगलवार शाम 4 बजे मऊ का दौरा किया। उन्होंने पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में महिला जनसुनवाई के दौरान महिलाओं और बालिकाओं से जुड़ी समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में 10 प्रकरण सामने आए। सदस्या ने संबंधित थानाध्यक्षों को मामलों का प्राथमिकता के आधार पर जल्द निस्तारण कराने के निर्देश दिए। 10 शिकायतों पर कार्रवाई के निर्देश महिला जनसुनवाई में महिलाओं ने विभिन्न समस्याओं को लेकर शिकायतें दर्ज कराईं। गीता बिंद ने सभी प्रकरणों की जानकारी लेने के बाद संबंधित अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने शिकायतों के त्वरित निस्तारण और पीड़ितों को समय पर राहत दिलाने के निर्देश दिए। 24 नवजात बेटियों को बांटे कपड़े इसके बाद राज्य महिला आयोग की सदस्या जिला महिला चिकित्सालय पहुंचीं। यहां महिला कल्याण विभाग की ओर से आयोजित कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर 24 नवजात बालिकाओं को वस्त्र वितरित किए। उन्होंने बच्चियों के परिवारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बेटियां समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके जन्म से लेकर शिक्षा और सुरक्षित भविष्य तक की जिम्मेदारी पूरे समाज की है। बाल सेवा योजना के लाभार्थियों को लैपटॉप कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लाभार्थियों को लैपटॉप वितरित किए गए। गीता बिंद ने लाभार्थियों से कहा कि आधुनिक तकनीक का उपयोग शिक्षा और बेहतर भविष्य के निर्माण में करें। उन्होंने लैपटॉप का सदुपयोग कर अपनी पढ़ाई और कौशल विकास पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। जन चौपाल में सुनीं आम लोगों की समस्याएं विकासखंड परदहा सभागार में आयोजित जन चौपाल में भी सदस्या ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर जल्द निस्तारण कराने के निर्देश दिए। वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण गीता बिंद ने वन स्टॉप सेंटर का भी औचक निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं, महिलाओं और बालिकाओं को दी जा रही सहायता, काउंसलिंग, सुरक्षा और अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि पीड़ित महिलाओं और बालिकाओं को तत्काल सहायता, संरक्षण और जरूरी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। महिला सुरक्षा और सम्मान पर जोर गीता बिंद ने कहा कि महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल हैं। अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ काम करते हुए पात्र लाभार्थियों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से पहुंचाने के निर्देश दिए। इस दौरान महिला कल्याण विभाग की टीम सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *