एक घंटे से ज्यादा बारिश, तापमान 4 डिग्री गिरा:10 MM बारिश दर्ज; ठंडी हवाओं से गर्मी से राहत, रात तक बारिश का अलर्ट


संभल में मंगलवार शाम 4 बजे से तेज बारिश शुरू हुई, जो अलग-अलग क्षेत्रों में 20 मिनट से लेकर डेढ़ घंटे से अधिक समय तक जारी रही। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। जिले में कुल 10 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। संभल शहर में शाम 5 बजे तक तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई और तापमान 29 डिग्री पर पहुंच गया। बबराला में एक घंटे में 16 MM बारिश गुन्नौर तहसील के बबराला कस्बे में मंगलवार शाम करीब 4 बजे तेज बारिश हुई। करीब एक घंटे तक हुई बारिश में 16 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। बारिश के साथ ठंडी हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बनियाखेड़ा क्षेत्र में डेढ़ घंटे तक मूसलाधार बारिश चंदौसी तहसील के बनियाखेड़ा ब्लॉक के कई गांवों में तेज हवाओं के साथ डेढ़ घंटे से अधिक समय तक मूसलाधार बारिश हुई। खटैटा, पल्था मिठनपुर, नगला पूर्वा, फतेहपुर डाल, आलमपुर कुदैयां, रहौली, बेरीखेड़ा, चमरपूरा, असालतपुर जारई, बाकरपुर भेंतरी, पथरा, मई, मोहम्मद नगर कस्बा, कोकवास, राजथल, लालपुर चेचरी और कुढ़ फतेहगढ़ समेत कई गांवों में अच्छी बारिश हुई। सिरसी और आसपास के गांवों में भी बारिश नगर पंचायत सिरसी कस्बे और आसपास के करीब 20 गांवों में लगभग 40 मिनट तक बारिश हुई। वहीं चंदौसी शहर, बहजोई और आसपास के क्षेत्रों में करीब 20 मिनट तक हल्की बूंदाबांदी हुई। 29 डिग्री तापमान, 20 KM प्रति घंटे की हवा बारिश के बाद संभल शहर में काले बादल छाए रहे। शाम 5 बजे तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली, जबकि वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 84 दर्ज हुआ। जिन इलाकों में बारिश नहीं हुई, वहां भी ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी से राहत दी। धान और ईख की फसल को फायदा अगस्त में लगातार हो रही बारिश से धान और ईख की खेती करने वाले किसानों को फायदा हुआ है। इस महीने अब तक कुल 195 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। हालांकि, उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार यह पिछले साल के मुकाबले करीब 20 प्रतिशत कम है। रात तक तेज बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने रात तक तेज बारिश जारी रहने का अलर्ट जारी किया है। स्थानीय निवासी कमल कुमार ने बताया कि संभल शहर में सुबह से मौसम अच्छा बना हुआ है। आसपास के क्षेत्रों में हुई बारिश के बाद चल रही ठंडी हवाओं से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *