![]()
मऊ जनपद में शुक्रवार दोपहर एक बजे बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता की सरकारी गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया गया। शहर के ठकुरमन पुर मुहल्ला निवासी चंदीप यादव (21) अपने भाई शुभम यादव (16) के साथ शुक्रवार दोपहर लगभग एक बजे कहीं जा रहे थे। इसी दौरान बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता की गाड़ी से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर चोटों को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद परिजनों ने उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, दोनों की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और दोनों पक्षों से जानकारी जुटाई जा रही है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसमें किसकी लापरवाही रही, इसका पता जांच पूरी होने के बाद ही चल पाएगा। घायल चंदीप यादव ने बताया कि टक्कर के बाद वे दोनों भाई सड़क पर गिर गए थे। उनका आरोप है कि गाड़ी का ड्राइवर और अधिकारी गाड़ी से उतरकर अंदर चले गए और उनकी मदद के लिए कोई नहीं आया।
Source link
मऊ में बिजली विभाग की गाड़ी ने बाइक को मारी:दो युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल से रेफर किए गए