भास्कर अपडेट्स:जम्मू के बंतलाब में निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरने से 3 मजदूरों की मौत, दो अधिकारी निलंबित


जम्मू के बंतलाब इलाके में एक निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरने से कम से कम तीन मजदूरों की मौत हो गई और एक को बचा लिया गया। घटना के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू कर दिया गया। एएनआई से बात करते हुए, उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने शुक्रवार को जानमाल के नुकसान पर दुख व्यक्त किया और कहा कि चार मजदूर ढहने में फंस गए थे, जिनमें से तीन की मौत हो गई जबकि एक को सुरक्षित बचा लिया गया। उन्होंने आगे बताया कि संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है और घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। चौधरी ने आगे कहा- दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है और एक को अटैच कर दिया गया है। जांच के आदेश दे दिए गए हैं और ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा। आज की अन्य बड़ी खबरें… विश्वजीत सहाय रक्षा मंत्रालय के नए रक्षा वित्त सचिव बनाए गए वर्ष 1990 बैच के भारतीय रक्षा लेखा सेवा के वरिष्ठ अधिकारी विश्वजीत सहाय रक्षा मंत्रालय के नए रक्षा वित्त सचिव नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने 1 मई को रक्षा मंत्रालय में रक्षा वित्त सचिव का पद संभाला। इससे पहले वह कंट्रोलर जनरल ऑफ डिफेंस अकाउंट्स के पद पर कार्यरत थे। विश्वजीत सहाय लॉ ग्रेजुएट भी हैं। रक्षा मंत्रालय के अनुसार सहाय के पास रक्षा वित्त और प्रशासन के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है। मंत्रालय ने बताया कि रक्षा सहाय ने अपने लंबे करियर में कई बड़े पदों पर काम कर चुके हैं। साथ ही विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में अतिरिक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार भी रह चुके हैं। कर्नाटक में 44 मोरों की मौत, H5N1 बर्ड फ्लू से होने की पुष्टि कर्नाटक के तुमकुरु जिले में 44 मोरों की मौत H5N1 बर्ड फ्लू से होने की पुष्टि हुई है। प्रशासन ने एहितायतन 10 किलोमीटर का एरिया कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। स्वास्थ्य और वन विभाग मिलकर संक्रमण रोकने में जुटे हैं और निगरानी बढ़ा दी गई है। इन मोरों की मौत केसारामाडु, हीरेहली और गुलूर में 16 अप्रैल से 23 अप्रैल के बीच हुई थीं। मृत मोरों के सैंपल भोपाल स्थित आईसीएआर-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई सिक्योरिटी एनिमल डिजीज भेजे गए थे। रिपोर्ट में H5N1 बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *