भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज की तारीखें आगे हो सकती हैं:अफगानी बोर्ड ने BCCI को 11, 13 और 14 सितंबर का प्रस्ताव भेजा, अंतिम फैसला बाकी


अफगानिस्तान और भारत के बीच अगले महीने होने वाली तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज की तारीखें बदली जा सकती हैं। इस मामले में अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के बीच बातचीत चल रही है। हालांकि, अभी शेड्यूल बदलने पर कोई औपचारिक फैसला नहीं हुआ है। 11, 13 और 14 सितंबर का प्रस्ताव तीनों मैच पहले 13, 15 और 17 सितंबर को होने थे। अब बीसीसीआई को इन्हें 11, 13 और 14 सितंबर को कराने का अनुरोध मिला है। इन तारीखों के आसपास भारत में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए यह प्रस्ताव दिया गया है। माना जा रहा है कि एसीबी ने बीसीसीआई के सामने यह प्रस्ताव अपने स्टेकहोल्डर्स के अनुरोध के आधार पर रखा है। एसीबी का कहना है कि बदली हुई तारीखों पर मैच कराने से दर्शकों की संख्या और स्टेडियम में आने वाले लोगों की संख्या पर सकारात्मक असर पड़ सकता है। नई दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम तीनों मैचों की मेजबानी करेगा। यह एक ऐसी सीरीज है, जो इससे पहले नहीं हुई है। पहली बार अफगानिस्तान भारत के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज की मेजबानी करेगा, हालांकि सभी मैच भारत में ही खेले जाएंगे। बीसीसीआई के प्रस्ताव मानने की उम्मीद एसीबी के अधिकारियों और सीरीज से जुड़े स्टेकहोल्डर्स को उम्मीद है कि बीसीसीआई यह अनुरोध मान सकता है। बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज होने की संभावना लगभग खत्म मानी जा रही है। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज 27 अगस्त को खत्म होगी और एशियन गेम्स 24 सितंबर से शुरू होंगे। इन दोनों आयोजनों के बीच भारतीय टीम के पास खाली समय है। क्रिकबज ने बीसीसीआई और एसीबी, दोनों से संपर्क किया। मैचों की मेजबानी करने वाले दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) ने कहा कि उसे कार्यक्रम बदलने की किसी योजना की जानकारी नहीं है। तीनों फॉर्मेट में खेल चुके हैं दोनों देश जून में भारत ने अफगानिस्तान की मेजबानी की थी। तब दोनों टीमों के बीच एक टेस्ट और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी। आने वाली टी20 इंटरनेशनल सीरीज के बाद भारत और अफगानिस्तान तीनों फॉर्मेट में एक-दूसरे के खिलाफ खेल चुके होंगे। पहले की तारीखों का ऐलान करते समय बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा था, “हमने जून में अफगानिस्तान की मेजबानी की थी, जिसमें टेस्ट और वनडे सीरीज खेली गई थी। इस टी20 इंटरनेशनल सीरीज के बाद दोनों टीमें तीनों फॉर्मेट में एक-दूसरे के खिलाफ खेल चुकी होंगी।”

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *