भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप:फतेहपुर में डीएम को ज्ञापन सौंपा, कार्रवाई की मांग


फतेहपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल पर एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान कथित रूप से भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगा है। इस मामले में जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। यह घटना 19 मार्च को थाना थरियांव क्षेत्र के ग्राम मकनपुर स्थित रामलीला मैदान में हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हुई। आरोप है कि मुखलाल पाल ने इस कार्यक्रम में अमर्यादित और भड़काऊ भाषण दिया।
अधिवक्ता मोहम्मद आसिफ ने आरोप लगाया है कि मुखलाल पाल के बयान से सामाजिक सौहार्द बिगड़ने और जिले में तनाव की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि यह भाषण सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश और असहजता का माहौल बन रहा है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि संबंधित व्यक्ति पूर्व में भी इस तरह के विवादित बयान देते रहे हैं। शिकायतकर्ताओं ने जिलाधिकारी से मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच कराने और दोषी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि जनपद में शांति और कानून-व्यवस्था बनी रहे। ज्ञापन सौंपने वालों में मोहम्मद आसिफ एडवोकेट, शहनशाह एडवोकेट, वजाहत हुसैन एडवोकेट, मोहिउद्दीन एडवोकेट, सईद अख्तर एडवोकेट, एहसान खान एडवोकेट, कमर उद्दीन एडवोकेट, एहतराम अहमद जिगनवी एडवोकेट, बृजेंद्र गौतम एडवोकेट, राम नारायण निषाद, गाज़ी अब्दुर रहमान गनी, शुऐब अहमद अरबी, नरेश कुमार पासवान और राम बाबू मौर्या सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *