भाजपा के दो जिला पंचायत अध्यक्षों की शादी, VIDEO:हिमाचल में लिए सात फेरे, शादी में दिखी खास केमिस्ट्री, बेहद करीबी दोस्त हुए शामिल


उत्तर प्रदेश की राजनीति से जुड़ी एक चर्चित शादी हिमाचल प्रदेश के सोलन में संपन्न हुई। मेरठ के जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी और फर्रुखाबाद की जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव 28 मई को विवाह बंधन में बंध गए। दोनों की यह दूसरी शादी है। समारोह में परिवार के सदस्य और चुनिंदा करीबी दोस्त ही शामिल हुए। शादी की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। हल्दी, मेहंदी और संगीत में जमकर थिरके शादी से पहले आयोजित हल्दी, मेहंदी और संगीत समारोह में दोनों ने जमकर डांस किया। हल्दी समारोह में गौरव और मोनिका फ्लोरल आउटफिट में नजर आए। वहीं शादी के दिन गौरव ने ऑफव्हाइट शेरवानी पहनी, जबकि मोनिका रेड डिजाइनर लहंगे में दिखाई दीं। दोनों हर समारोह में अलग-अलग डिजाइनर परिधानों में नजर आए। हर कार्यक्रम में दिखी दोनों की बॉन्डिंग शादी के सभी कार्यक्रमों में गौरव चौधरी और मोनिका यादव के बीच खास केमिस्ट्री देखने को मिली। दोनों ज्यादातर समय एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए और मेहमानों के बीच भी साथ-साथ पहुंचे। समारोह में मौजूद लोगों के बीच उनकी बॉन्डिंग चर्चा का विषय रही। जयमाला के दौरान पैर छूकर लिया आशीर्वाद जयमाला समारोह का एक भावुक पल भी सामने आया। मोनिका यादव ने जयमाला से पहले झुककर गौरव चौधरी के पैर छुए। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया। समारोह के अंत में नवदंपती ने हाथ जोड़कर सभी मेहमानों का अभिवादन और धन्यवाद किया। जयमाला के बाद मेहमानों ने सतरंगी गुलाल उड़ाकर दोनों को शुभकामनाएं दीं। एक साल पहले शुरू हुई थी बातचीत सूत्रों के अनुसार गौरव चौधरी और मोनिका यादव की पहली मुलाकात मुख्यमंत्री आवास में एक कार्यक्रम के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और करीब एक साल में यह रिश्ता शादी तक पहुंच गया। दोनों की यह दूसरी शादी मोनिका यादव का वर्ष 2016 में आजमगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव से तलाक हो चुका है। वहीं गौरव चौधरी भी अपनी पूर्व पत्नी से अलग हो चुके हैं। अब दोनों ने नई शुरुआत करते हुए विवाह बंधन में बंधने का फैसला लिया। करीबी लोग ही हुए शामिल शादी समारोह को निजी रखा गया था। इसमें दोनों परिवारों के सदस्य, करीबी मित्र और कुछ चुनिंदा राजनीतिक सहयोगी शामिल हुए। अमरोहा के जिला पंचायत अध्यक्ष ललित तंवर भी समारोह में मौजूद रहे। शादी की तस्वीरों और वीडियो में दूल्हा-दुल्हन खुशी के पल साझा करते नजर आ रहे हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *