भाजपा कार्यालय पर 12 साल बेमिसाल अभियान के तहत कार्यशाला:मेरठ में पदाधिकारियों ने किया जनकल्याण योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान


मेरठ में भाजपा की जिला इकाई द्वारा गुरूवार को हरमन सिटी स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के विषय पर जिला कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी मानसिंह गोस्वामी मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरवीर सिंह पाल ने की।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए मानसिंह गोस्वामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने बीते 12 वर्षों में गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के कल्याण के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है और 7 जून 2026 को मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा द्वारा 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा 11 जून को मीडिया संवाद, 14 से 16 जून तक जनकल्याणकारी शिविर, 16 और 17 जून को विकसित भारत संकल्प सम्मेलन तथा 17 जून को प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। वहीं 18 और 19 जून को प्राकृतिक खेती कार्यशाला के साथ वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान और 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। जिलाध्यक्ष हरवीर सिंह पाल ने कहा कि आने वाले रविवार को बूथ स्तर पर “मन की बात” कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके बाद बूथ बैठकों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह, जिला महामंत्री समीर चौहान, युवा जिला अध्यक्ष मोहन गुर्जर किनौनी, भंवर सिंह तोमर, जिला उपाध्यक्ष आशीष प्रताप सिंह, अतुल त्यागी, जिला मीडिया प्रभारी संजीव राणा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *