भदोही के ज्ञानपुर में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ:डीएम ने बच्चों को दो बूंद पोलियो ड्रॉप पिलाया, बोले- कोई बच्चा न छूटे


भदोही के ज्ञानपुर में महाराजा चेतसिंह चिकित्सालय में रविवार को पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने किया। उन्होंने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को दो बूंद पोलियो ड्रॉप पिलाकर अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष चक सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। अभियान के शुभारंभ के दौरान जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने कहा कि जनपद का कोई भी 0 से 5 वर्ष का बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने सभी अभिभावकों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों से अभियान में सहयोग करने तथा संबंधित बूथों पर पहुंचकर बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने की अपील की। घर-घर जाकर पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष चक ने बताया कि अभियान के दौरान आशा कार्यकर्ता और स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर उन बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी, जो किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुंच पाएंगे। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य एक भी बच्चे को छूटने न देना है। स्वास्थ्य विभाग ने मांगा जनसहयोग स्वास्थ्य विभाग ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे पल्स पोलियो अभियान में सक्रिय सहयोग करें और 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं, ताकि पोलियो मुक्त समाज के लक्ष्य को पूरी तरह सफल बनाया जा सके।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *