बोलेरो-ट्रक की टक्कर से 5 की मौत, 4 गंभीर:गाड़ी में फंसी रहीं लाशें, 3 लोग गाड़ी से दूर गिरे; राजगढ़ से आष्टा जा रहे थे


मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में सोमवार दोपहर ट्रक और बोलेरो की टक्कर हो गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। बोलेरो में सवार अंदर ही फंस गए, जिन्हें लोगों ने बचाया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी के मुताबिक, हादसा आष्टा-पचोर-शुजालपुर मार्ग पर ग्राम मेना गोदी के पास हुआ। 3 लोग बोलेरो से उछलकर 15-20 फीट दूर गिरे, जबकि ड्राइवर की खून से सनी लाश गाड़ी में ही फंसी रही। हादसे में 2 लोगों के पैर टूट गए गए, जबकि अन्य के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। आष्टा एसडीओपी दामोदर गुप्ता ने बताया- बोलेरो में 9 लोग सवार थे। इनमें राजाराम सुंदर (45), भगवान (50), इंदर सिंह (55), राधेश्याम (38), बनेसिंह (22), गुलाबचंद (30), हेमराज (25), देवीराम (60) और अमरसिंह (45) शामिल हैं। आष्टा एसडीओपी दामोदर गुप्ता ने बताया- सभी लोग राजगढ़ जिले के कालीपीठ थाना क्षेत्र के भियापुरा गांव के रहने वाले हैं। इलाज कराने आष्टा जा रहे थे। आष्टा-पचोर-शुजालपुर मार्ग पर मेना गोदी गांव पहुंचे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए। हादसे से जुड़ी तस्वीरें देखिए… खबर लगातार अपडेट हो रही है…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *