बोलेरो और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, युवक की मौत:अमेठी में दूसरा गंभीर घायल, हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार


अमेठी के इन्हौना थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अहोरवा भवानी रोड पर बोलेरो और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उस पर सवार दोनों युवक सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही इन्हौना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बोलेरो चालक मौके से फरार हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक की पहचान कर ली गई है, जबकि फरार चालक की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *