![]()
मेरठ पुलिस ने बोगस फर्मों से GST चोरी करने वाले एक गिरोह को बेनकाब किया है। कुल चार लोग गिरफ्तार किए गए हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है। एमबीए पास युवकों का यह गैंग बताया जा रहा है, जिसमें शहर का एक चार्टर्ड एकाउंटेंट भी शामिल है। GST की SIT को मिला इनपुट
दरअसल, कुछ समय पहले GST की SIT को एक शिकायत मिली कि कुछ लोग बोगस फर्म के जरिए विभाग को करोड़ों रुपये की GST का नुकसान पहुंचा रहे हैं। टीम ने इन फर्मों की तलाश शुरु कर दी। ऐसे खुलकर सामने आया मामला
अफसरों की मानें तो फरवरी माह में राज्य कर अधिकारी औरैया विजय शंकर दीक्षित ने खानपुर की मून इंटरप्राइजेज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच शुरु हुई तो मामला खुलकर सामने आ गया। पता चला कि यह फर्म केवल कागजों पर चल रही थी। इसके बाद बड़ी संख्या में फर्म रडार पर आ गई। मेरठ से चार लोगों को दबोचा
GST की छानबीन में पूरे मामले से मेरठ का लिंक निकलकर सामने आया। जल्द ही कुछ लोगों को ट्रेस भी कर लिया गया। इसके बाद पुलिस के साथ मिलकर GST की टीमों ने नौचंदी के शास्त्रीनगर से मोहम्मद अतहर, सिविल लाइन के मोहनपुरी से विशाल, किठौर के महलवाले से मोहम्मद इमरान और शहर के एक सीए लिसाड़ीगेट के तारापुरी निवासी शाह आलम को दबोच लिया। अतहर गिरोह का मुख्य सरगना
अफसरों की मानें तो इस पूरे खेल का मुख्य सरगना मोहम्मद अतहर है, जिसने मून इंटरप्राइजेज से खेल की शुरुआत की थी। शाहआलम और विशाल अकाउंट संभालते थे और फर्जी बिल जनरेट करते थे। इमरान का काम फर्जी फर्म तैयार करना था।
Source link
बोगस फर्मों से GST चोरी करने वाला गैंग बेनकाब:8.62 करोड़ रुपये की कर चोरी आई सामने, मेरठ के सीए का नाम आया सामने