बेटे के सुसाइड पर मां ने पिता पर लगाए आरोप:बोली-पिता की प्रताड़ना से परेशान था, एफआईआर दर्ज


आगरा में पिता के सामने खुद को गोली मार कर सुसाइड करने वाले छात्र की मां ने अपने पति पर आरोप लगाए हैं। पिता की प्रताड़ना से तंग होकर सुसाइड करने की बात कही है। वहीं, बेटे पर धर्मपरिवर्तन करने का दवाब भी बनाया था। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। थाना हरीपर्वत क्षेत्र के बजीरपुरा की अनारवाली मस्जिद के पास बुधवार की रात को 22 साल का हर्षित अरोड़ा अपने पिता शाहिद के घर गया था। वहां पर किसी बात पर विवाद के बाद उसने अपनी कनपटी पर तमंचे से गोली मार ली थी। पिता सईद ने गंभीर अवस्था में हर्षित को उपचार के लिए हास्पीटल में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान 6 जून को हर्षित की मौत हो गई थी। बेटे की मौत के बाद मां रिचा अरोड़ा ने हरीपर्वत थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। 2005 में हुई थी लव मैरिज
मृतक की छात्र की मां रिचा ने बताया कि 2005 में सईद कुरैशी से लवमैरिज की थी। 2017 तक दोनों साथ रहे। उनके दो बेटे थे। इसके बाद वो पति से अलग हो गई। अलग होने के बाद भी सईद उनको परेशान कर रहा था। पिता की प्रताड़ना के चलते ही हर्षित परेशान रहता था। उसकी पिता से कहासुनी भी हुआ करती थी। 4 जून को भी हर्षित अपने पिता के पास गया था। उनको रात में सईद की दूसरी पत्नी के बेटे सैफ ने फोन कर बताया कि हर्षित ने अपने आप को गोली मार ली है। उसे उपचार के लिए पुष्पांजलि हॉस्पीटल लेकर आए हैं। गंभीर अवस्था होने पर उसे एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान बेटे ने दमतोड़ दिया। उनका आरोप है कि बेटे को किसी और ने गोली मारी हो और इसे सुसाइड बताया जा रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। इंस्पेक्टर हरीपर्वत नीरज शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हर पहलू पर जांच की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *