बुलंदशहर में पेट्रोल में पानी की मिलावट का मामला:इंडियन ऑयल पंप का वीडियो आया सामने, ग्राहक हुए परेशान


बुलंदशहर में इंडियन ऑयल के एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल में पानी की मिलावट का मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि एक बोतल में भरा गया पेट्रोल पानी के साथ मिला हुआ है। इस घटना से स्थानीय वाहन चालकों और उपभोक्ताओं में चिंता फैल गई है। सख्त कार्रवाई की मांग की मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस प्रशासन इस मामले की जांच कर रहा है और पेट्रोल पंप पर आगे की कार्रवाई जारी है। जिला आपूर्ति अधिकारी (डीएसओ) अभय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि मिलावट पाई जाती है, तो आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *