बुढ़ाना गेट पर प्राचीन मंदिर तोड़ने पर हंगामा, पुलिस पहुंची:लोगों ने लगाया पित्रों के स्थान व मठ तोड़ने का आरोप, समझा बुझाकर भीड़ लौटाई


कोतवाली के एक प्राचीन मंदिर को तोड़े जाने की सूचना पर एकत्र हुए लोगों ने मंगलवार रात हंगामा कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत किया। बुधवार सुबह दोनों पक्षों के लोगों को थाने में बुलाया गया है। लोगों ने बताया कि यह दान की जमीन है लेकिन कुछ लोग कब्जा करने की साजिश रच रहे हैं। तीन तस्वीरें देखें… बुढ़ानागेट पर इस्माइल कॉलेज के सामने काफी पुराना शीतला बुद्धो माता मंदिर बना है। यहां मठ के अलावा पित्रों के स्थान बने हैं। मंगलवार देर रात लोगों को सूचना मिली कि किसी ने गुपचुप तरीके से मंदिर को तोड़ दिया है। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई और वह मौके पर एकत्र हो गए। षड्यंत्र के तहत तोड़ने का आरोप
मंदिर तोड़े जाने की सूचना जंगल में आग की तरह फैल गई। जब तक लोग मौके पर पहुंचते, तब तक वहां से तोड़फोड़ करने वाले जा चुके थे। लोग इकट्ठा होकर कोतवाली पहुंच गए। इतने लोगों की भीड़ देख पुलिस भी हैरान रह गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी से फोन पर की बात
मंदिर तोड़े जाने की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने बताया कि राजेंद्र गुप्ता नाम के व्यक्ति द्वारा जमीन को कब्जाने का प्रयास हो रहा है। उमेश चौहान ने बताया कि पूर्व में यहां एक दीवार गिरी थी। वह दीवार नहीं बनाई गई। जो नुकसान हुआ, उसे ठीक नहीं कराया गया। अब राजेंद्र गुप्ता यहां बिल्डिंग बनाने का प्रयास कर रहा है। मंदिर परिसर का किया निरीक्षण
काफी संख्या में महिलाएं भी एकत्र होकर कोतवाली पहुंच गई। पुलिस से भी नोकझोंक होने लगी। तभी एसएचओ पंकज कुमार सिंह यहां पहुंच गए। उन्होंने राजेंद्र गुप्ता का नंबर लेकर फोन मिलाया लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद पुलिस ने यह कहकर लोगों को वापस भेज दिया कि वह बुधवार सुबह राजेंद्र को बुलाकर बात करेंगे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *