![]()
लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में 59 साल की महिला को धक्का देकर सोने की चेन लूटने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने लूटी गई चेन को मणप्पुरम फाइनेंस में गिरवी रख दिया था। पुलिस ने दोनों के कब्जे से नकद और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद की है। मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक 16 जुलाई को गोमतीनगर निवासी राजकुमारी (59) को पीछे से धक्का देकर गिराकर बदमाश उनके गले से सोने की चेन लूट लिए थे। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर गोमतीनगर थाने में केस दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस और क्राइम टीम को लगाया गया। आसपास के सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने शनिवार रात को सहारा ओवरब्रिज के पास से दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान रामनगर बाराबंकी निवासी आकाश उर्फ राजन शुक्ला (19) और कुवाया शाहजहांपुर निवासी अमित अवस्थी (26) के रूप में हुई। दोनों आरोपी किराए का कमरा लेकर रहते थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने लूटी गई चेन को विकासनगर स्थित मणप्पुरम फाइनेंस में 23,700 रुपये में गिरवी रखा था। रुपए एक साथी के खाते में आई, जिसे तीनों आरोपियों ने आपस में बांट लिया। पुलिस ने आकाश से 4,630 रुपए और अमित से 4,570 रुपए बरामद किए हैं। वारदात में इस्तेमाल स्कूटी भी जब्त कर ली गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। फरार तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।
Source link
बुजुर्ग महिला की चेन लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार:मुथूट फाइनेंस में गिरवी रखकर लिया पैसा, स्कूटी और नकदी बरामद