![]()
औरैया के सहायल थाना क्षेत्र के पुरवा बले गांव में बुधवार सुबह करीब दस बजे एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार, महिला पिछले लगभग एक महीने से बीमार चल रही थी, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। मृतक की पहचान मूलचंद की पत्नी शोभा (40) के रूप में हुई है। मूलचंद पेशे से राजमिस्त्री हैं। मृतका के तीन बच्चे हैं, जिनके नाम कृष्णा, दीपा और रुचि हैं। मृतक के पति मूलचंद ने बताया कि वह सुबह खेत में जानवरों के लिए घास लेने गए थे। जब वह घर लौटे, तो उन्होंने अपनी पत्नी को फंदे पर लटका पाया। उन्होंने यह भी बताया कि शोभा करीब एक महीने से बीमार थीं और उनका लगातार इलाज चल रहा था। घर में किसी प्रकार का कोई पारिवारिक विवाद नहीं था। मृतक का मायका बिंदकी, फतेहपुर में है। मायके पक्ष को घटना की सूचना दे दी गई है। उपनिरीक्षक शकील अहमद ने बताया कि उन्हें अभी तक इस घटना की कोई सूचना नहीं मिली है। सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई करेंगे।
Source link
बीमारी से परेशान महिला ने फांसी लगाकर जान दी:कमरे में फंदे से लटका मिला शव, पति गया था खेत में