![]()
बिजनौर में अलग-अलग जगहों पर जहरीले सांप मिलने से लोगों में हलचल मच गई। नजीबाबाद रोड पर स्टेट बैंक के सामने चार सांप दिखे, वहीं जिला अस्पताल के वन स्टॉप सेंटर में भी एक सांप मिला। स्टेट बैंक के सामने मिले सांपों में दो रसेल वाइपर, एक रैट स्नेक और एक कोबरा शामिल थे। इनकी सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दूसरा मामला जिला अस्पताल परिसर के महिला अस्पताल के पास वन स्टॉप सेंटर का है। यहां इनवर्टर के पीछे एक रसेल वाइपर सांप मिला, जिससे स्टाफ में डर फैल गया। वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी पांचों सांपों को सुरक्षित रेस्क्यू किया। बाद में इन सांपों को आरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया, जिसके बाद कर्मचारियों ने राहत महसूस की। महेश गौतम ने बताया की सांपों के दिखाई देने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया। टीम ने सभी सांपों का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया। रेस्क्यू किए गए सांपों को आरक्षित वन क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ दिया गया है।
Source link
बिजनौर में स्टेट बैंक-जिला अस्पताल में मिले 5 सांप:दो रसेल वाइपर और एक कोबरा समेत सभी का रेस्क्यू