![]()
बरेली के रामनगर क्षेत्र में आंवला-शाहबाद मार्ग पर बुधवार सुबह करीब 6 बजे एक सड़क हादसा हो गया। संग्रामपुर के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस हादसे में सिरौली निवासी बन्ने शाह की मौके पर ही मौत हो गई। आंवला की ओर जा रहा था ई-रिक्शा बन्ने शाह ई-रिक्शा से आंवला की ओर जा रहे थे। संग्रामपुर के पास सामने से आ रहे डंपर ने उनके ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद डंपर चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और डंपर को जब्त कर लिया है। मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार डंपर और ट्रकों के कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं। उन्होंने प्रशासन से गति सीमा तय करने और ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने केस दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
Source link
बरेली में डंपर ने ई-रिक्शा को रौंदा, एक की मौत:आंवला-शाहबाद मार्ग पर संग्रामपुर के पास हादसा, डंपर चालक फरार