![]()
बिजनौर कोतवाली शहर क्षेत्र के बक्शीवाला गांव के पास एक सड़क हादसे में 35 वर्षीय वीनू (पुत्र कुंवर सिंह) की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल जा रहे वीनू को जोरदार टक्कर मार दी। वीनू, जो बक्सेवाला गांव, थाना कोतवाली शहर के निवासी थे, किसी काम से पैदल जा रहे थे। हादसे के वक्त वह अपने घर से मात्र 100 मीटर की दूरी पर थे। पीछे से आ रहे ट्रक की टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले में कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। वीनू की असामयिक मौत से उनके परिवार में गहरा शोक है।
Source link
बिजनौर में सड़क हादसे में एक की मौत:पैदल जाते समय हादसा, युवक को ट्रक ने मारी टक्कर