आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में विश्व बंधुत्व दिवस मनाया:सामाजिक समरसता और डिजिटल दौर में भाईचारा मजबूत करने का संदेश दिया


प्रयागराज में आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में मंगलवार को विश्व बंधुत्व दिवस के मौके पर राष्ट्र सेविका समिति का कार्यक्रम हुआ। इसकी शुरुआत दीप जलाकर की गई। इसके बाद स्वामी दयानंद सरस्वती, स्वामी विवेकानंद और भारत माता के चित्रों पर फूल चढ़ाए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्य कन्या डिग्री कॉलेज के शासी निकाय के अध्यक्ष पंकज जायसवाल ने की। इसमें राष्ट्र सेविका समिति की प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुईं। इनमें अखिल भारतीय प्रमुख कार्यवाहिका डॉ. सुरभि, उत्तर प्रदेश क्षेत्र प्रमुख डॉ. शशि दीदी, पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र प्राचारिका उषा मिश्रा, काशी प्रांत व्यवस्था प्रमुख प्रिया तिवारी और प्रयागराज विभाग कार्यवाहिका सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। कॉलेज की प्राचार्या प्रो. अर्चना पाठक ने सभी अतिथियों और पदाधिकारियों का स्वागत किया। उन्होंने विश्व बंधुत्व की बात पर जोर दिया और आर्य समाज के आदर्श ‘कृण्वन्तो विश्वमार्यम्’ का जिक्र किया। उन्होंने समाज और दुनिया को बेहतर बनाने का अपील की। शासी निकाय के अध्यक्ष पंकज जायसवाल ने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती के बाद भारत में जितने भी महापुरुष हुए, उनमें से कई उनके जीवन मूल्यों और आदर्शों से प्रभावित रहे। उन्होंने बताया कि आर्य समाज की स्थापना से पहले भारतीय समाज में महिलाओं की स्थिति बहुत मुश्किल थी। स्वामी दयानंद सरस्वती ने सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाई और महिला शिक्षा व उत्थान के लिए बहुत काम किया। राष्ट्र सेविका समिति की डॉ. सुरभि ने अपने भाषण में विश्व बंधुत्व के जरिए आपसी प्रेम, सौहार्द, सामाजिक समरसता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में विश्व बंधुत्व के विचार को बड़े स्तर पर फैलाना जरूरी है। डॉ. ऋतु शर्मा ने कहा कि समाज को सबसे पहले यह समझने की जरूरत है कि हम कौन हैं। हमें अपनी पहचान और मूल्यों के प्रति जागरूक होकर दूसरों को भी जागरूक करना होगा। कार्यक्रम के आखिर में डॉ. शुचिता शर्मा ने शासी निकाय के अध्यक्ष पंकज जायसवाल और प्राचार्या प्रो. अर्चना पाठक का आभार जताया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *