![]()
पीलीभीत के लिलहर गांव स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर में अमावस्या मेले के दौरान एक बदमाश ने व्यापारी की पत्नी के गले से सोने की चेन झपट ली। यह घटना शनिवार शाम करीब 5 बजे हुई, जब महिला अपने परिवार के साथ पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंची थीं। भीड़ के बीच हुई इस घटना से मेले में हड़कंप मच गया। शहर के व्यापारी शरद अपनी पत्नी के साथ दर्शन कर रहे थे। भीड़ का फायदा उठाकर बदमाश ने महिला के गले पर झपट्टा मारा और चेन खींचकर भाग गया। महिला को कुछ देर बाद चेन गायब होने का पता चला, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पीड़ित परिवार ने आरोपी की पहचान के लिए मंदिर के सीसीटीवी कैमरों की जांच की मांग की, लेकिन कैमरे बंद मिले। कैमरों के बंद मिलने से मंदिर प्रबंधन और पुलिस की लापरवाही पर सवाल उठे। व्यापारी शरद ने फोन पर पुलिस अधीक्षक को जानकारी दी और करेली थाने में लिखित शिकायत दी। करेली थानाध्यक्ष विपिन शुक्ला ने बताया कि शिकायत मिली है। पुलिस टीम बनाकर जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों को पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा। स्थानीय लोगों के अनुसार, मेले में पहले भी ऐसी घटनाएं हुई हैं, जिससे संगठित गिरोह के सक्रिय होने की आशंका है।
Source link
शिव मंदिर में व्यापारी की पत्नी की चेन झपटी:पीलीभीत के अमावस्या मेले में हुई वारदात, सीसीटीवी बंद मिलने पर उठे सवाल