![]()
मध्यप्रदेश के सतना जिले के चर्चित नागौद राजपरिवार गोलीकांड ने नया मोड़ ले लिया। परसमनिया गढ़ी में रूपेन्द्र सिंह उर्फ बाबा राजा की पत्नी योगिता सिंह को गोली मारने का वीडियो सामने आया है। गोली लगते ही योगिता सिंह दर्द से चिल्लाने लगती है। फायरिंग बाबा राजा की वर्किंग पार्टनर सुनीता सिंह ने की है। सोमवार को सामने आए वीडियो में सुनीता सिंह हथियार लिए खिड़की के पास खड़ी दिखाई दे रही हैं। योगिता सिंह के मायके के लोगों से बहस करती है। वीडियो बना रहे व्यक्ति ने पहले गाली दी, इसके बाद सुनीता सिंह भड़क गई। इस दौरान आनन-फानन में वह खिड़की से बंदूक निकालकर फायरिंग कर दी। वीडियो में गोलियां चलने की आवाज सुनाई दे रही है। गोली दीवार पर लगने के बाद धुआं भी दिख रहा है। गोली लगते ही दर्द से चिल्लाने लगती हैं योगिता वीडियो में दिख रहा है कि फायरिंग के बाद घटनास्थल पर बाबा राजा की पत्नी योगिता सिंह दर्द से चिल्लाने लगती हैं। गोली लगते ही योगिता जमीन पर गिर जाती है। वहीं वारदात के बाद आसपास मौजूद लोग घबरा जाते हैं। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है। योगिता को फौरन लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचाया जाता है। वारदात से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए… सुनीता सिंह ने 9 राउंड फायरिंग की थी योगिता सिंह के मायके वालों के मुताबिक, सुनीता सिंह परिहार ने 9 राउंड फायरिंग की थी। इनमें एक गोली योगिता के पेट में लगी थी। पुलिस ने गोलियां चलाने वालीं सुनीता सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से 22 बोर की लाइसेंसी बंदूक, 8 जिंदा कारतूस और घटनास्थल से 4 खाली खोखे जब्त किए गए हैं। कोर्ट ने 12 जून को सुनीता को सेंट्रल जेल भेज दिया। वहीं, पेट में गोली लगने से घायल योगिता सिंह को सतना से रीवा के विंध्या सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल रेफर किया गया था। फिलहाल, उनकी हालत खतरे से बाहर और स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टर्स ने सर्जरी कर पेट से गोली निकाल दी है। मां ने कहा- लाइसेंसी बंदूक से फायर किया पुलिस को दिए बयान में योगिता की मां नरेंद्र कुमारी सिंह ने बताया- 11 जून की दोपहर करीब साढ़े 3 बजे योगिता और मैं, उसके बेटे पृथु देव सिंह और भाई के साथ गढ़ी से अपना सामान लेने गए थे। वहां सुनीता ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद किया। लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी। बाबा राजा बोले- मेरी सास मीडिया को गलत बयान दे रहीं दैनिक भास्कर से बाबा राजा ने बताया- मेरी सास मीडिया में जो बयान दे रही हैं, वे पूरी तरह गलत हैं। मुझे समझ नहीं आता कि उन्होंने कौन सी आंखों से देखा है, क्योंकि घटना के समय न तो वह कैंपस के अंदर थीं और न ही मेरे ससुर। इसलिए उनके आरोपों का कोई आधार नहीं है। उन्होंने बताया- योगिता से विवाद की वजह को लेकर मेरी समझ में कोई ठोस कारण नहीं आता। उनकी तरफ से हमेशा एक ही बात कही जाती है सुनीता सिंह, जबकि सुनीता मेरे साथ काम करती हैं। हमारे एनजीओ और अन्य कामों में उनकी भागीदारी है। उन्होंने कई प्रोजेक्ट्स में निवेश किया है। इसी वजह से वह मेरे साथ रहती हैं। बाबा राजा बोले- सुनीता मेरी वर्किंग पार्टनर बाबा राजा ने बताया- सुनीता को कोई मेरी दूसरी पत्नी बता रहा है। कोई गर्लफ्रेंड कह रहा है। यह किसी महिला के प्रति अशोभनीय बात है। मैं समाज और मीडिया से कहना चाहता हूं कि किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले वास्तविकता जान लेना चाहिए। सुनीता मेरी वर्किंग पार्टनर हैं। मैं इस विषय पर इससे ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहता। 8 साल पहले शुरू हुआ था पति-पत्नी के बीच विवाद सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में काम करते हुए सुनीता का संपर्क परसमनिया इलाके में बाबा राजा से हुआ था। सुनीता का गढ़ी आना योगिता को पसंद नहीं था, जिसे लेकर पति-पत्नी में दूरियां बढ़ने लगीं। लगभग 8 साल पहले विवाद बढ़ने पर रूपेंद्र सिंह ने परसमनिया गढ़ी छोड़ दी। सुनीता के साथ सतना में पेप्टेक सिटी, फिर केपटाउन हाइट्स अपार्टमेंट में किराए के मकान में रहने लगे। दोनों ने मिलकर सतना के कोठी रोड पर रेस्टोरेंट और बाद में गढ़ी के पास पेट्रोल पंप भी खोला। रेस्टोरेंट कुछ दिन बाद बंद हो गया था। पेट्रोल पंप के हिसाब-किताब को लेकर भी योगिता और सुनीता के बीच विवाद हुआ था। योगिता पहले भी सुनीता पर दर्ज करा चुकी केस जनवरी 2022 में रूपेंद्र के पिता कांतिदेव सिंह के निधन के बाद स्थितियां और बिगड़ गईं। इसके बाद उनके चाचा और विधायक नागेंद्र सिंह ने योगिता और उनके बेटे को नागौद किले में शिफ्ट करा दिया था। योगिता ने डेढ़ साल पहले भी सुनीता पर गढ़ी में मारपीट का केस दर्ज कराया था। बाल अधिकार कार्यकर्ता से आरोपी बनी सुनीता 38 वर्षीय सुनीता सिंह नागौद के उमरी गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता स्वर्गीय शीतला प्रताप सिंह सेना से रिटायर हैं। मां का निधन तब हो गया था, जब सुनीता करीब 6 साल की थीं। वह 2010-11 के दौरान उमरी गांव छोड़कर नागौद में किराए के मकान में रहने लगी थीं। ग्रेजुएशन के बाद सुनीता ने महिला और बाल अधिकारों के लिए कई एनजीओ के साथ काम किया। 2013-14 में उन्होंने ‘संतोष देवी मानव विकास कल्याण समिति’ बनाई थी।सुनीता यूनिसेफ के प्रोजेक्ट्स और राज्य बाल अधिकार आयोग के साथ मिलकर भी काम कर चुकी हैं। ……………………………………………… यह खबर भी पढ़ें… नागौद राजघराने में फायरिंग के 3 वीडियो आए सामने सतना में नागौद राजघराने की परसमनिया गढ़ी में हुए गोलीकांड के तीन वीडियो सामने आए हैं। इनमें से एक वारदात के समय का है जबकि दो बाद के हैं। पहले वीडियो में रूपेंद्र सिंह उर्फ बाबा राजा के साथ उनकी ससुरालवाले मारपीट करते दिख रहे हैं। उनके कपड़े पूरी तरह फट चुके हैं। इस वीडियो में गोलियां चलने की आवाज सुनाई दे रही है। पढ़ें पूरी खबर…
Source link
बाबा राजा की पत्नी को गोली मारने का VIDEO:बंदूक तानकर खड़ी थी लेडी शूटर, गाली देकर की फायरिंग; दर्द से चीखने लगीं राजपरिवार की बहू