![]()
बागपत के बड़ौत में कोताना रोड नहर पुल पर मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करते दिखे युवक वायरल वीडियो में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं। मारपीट में दो लोगों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है। घटना के दौरान मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। पुलिस के आने की सूचना पर दोनों पक्षों के लोग मौके से फरार हो गए।
वीडियो के आधार पर होगी पहचान वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मारपीट करने वाले युवकों की पहचान में जुटी है। कोतवाली प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो सामने आया है। वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान की जा रही है। मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
बागपत में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट:पुलिस ने एक को पकड़ा, दो घायल