बागपत मिल में खोई के ढेर में आग:शॉर्ट सर्किट से लगने की आशंका, जांच जारी


बागपत में एक मिल परिसर में रखी खोई के ढेर में अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैली और पूरे इलाके में धुआं छा गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) अमरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। उनके अनुसार, मिल परिसर में बिजली के तारों में स्पार्किंग हुई होगी, जिससे पास रखी सूखी खोई में आग लग गई। खोई अत्यधिक ज्वलनशील होने के कारण आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप ले लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। मिल में काम कर रहे कर्मचारियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर लगाई गईं और घंटों की मशक्कत के बाद स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में लिया गया। प्रशासन ने मिल प्रबंधन को भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। इस घटना को लेकर आसपास के लोगों में दहशत का माहौल रहा, हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लेने से एक बड़ा हादसा टल गया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *