बाइक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौत:रामपुर में हादसे के बाद बाइक छोड़कर भागा आरोपी


रामपुर में स्वार-बाजपुर मार्ग पर मंगलवार रात करीब 8 बजे सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात बाइक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार मौके पर बाइक छोड़कर फरार हो गया। गंभीर हालत में बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। टक्कर के बाद सड़क पर गिरकर हुए गंभीर घायल मृतक की पहचान स्वार कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अगलगा निवासी यामीन (65) के रूप में हुई है। मंगलवार रात वह साइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में यामीन गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल सीएचसी स्वार पहुंचाया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए यामीन को रामपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। स्थानीय लोग उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां रात करीब 8:30 बजे इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। रात करीब 10:30 बजे यामीन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौके पर बाइक छोड़कर फरार हुआ आरोपी हादसे के बाद बाइक सवार मौके पर ही अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेने की कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है। मृतक के एक बेटे के बाजपुर में काम करने की जानकारी मिली है। उसे भी हादसे और पिता की मौत की सूचना दे दी गई है। मृत्यु की सूचना जिला अस्पताल की ओर से शुरुआती रिपोर्ट के तौर पर नगर कोतवाली पुलिस को भेजी गई है। इसके बाद रिपोर्ट संबंधित थाना स्वार को भेजी जाएगी। स्वार पुलिस पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई करेगी। बताया गया है कि बुधवार सुबह पंचनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वहीं, स्वार कोतवाल ने बताया कि फिलहाल उनके पास घटना की जानकारी नहीं पहुंची है। जानकारी मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *