![]()
प्रयागराज में अत्यधिक बारिश और जलभराव को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर 2 सितंबर को कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने इस संबंध में 1 सितंबर को कार्यालय आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक, मौसम विभाग की ओर से जनपद में अत्यधिक वर्षा के पूर्वानुमान और जिलाधिकारी की ओर से दिए गए निर्देश के अनुपालन में यह फैसला लिया गया है। बारिश और जलभराव के कारण बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी और खतरे की आशंका को देखते हुए प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक अवकाश घोषित किया गया है। सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा आदेश यह आदेश परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्डों से संचालित विद्यालयों पर लागू होगा। हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के सभी विद्यालयों को इसका पालन करना होगा। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, विद्यालय निरीक्षकों और स्कूल प्रबंधकों/प्रधानाचार्यों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम की तारीखें आगे बढ़ेंगी अवकाश के कारण ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर चलने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों को आगामी तिथियों में कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए स्कूलों में शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा।
Source link
प्रयागराज में 2-सितंबर को कक्षा-12 तक के सभी स्कूल बंद:भारी बारिश और जलभराव के चलते लिया गया फैसला