बाइक ने पैदल जा रहे युवक को मारी टक्कर, मौत:चरथावल-थानाभवन मार्ग पर हादसा, दो बाइक सवार घायल; एक की हालत गंभीर


मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र के चरथावल-थानाभवन मार्ग पर शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अमीगढ़ पुलिया के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घर लौट रहे पैदल युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हादसे में बाइक सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से जुड़ी तस्वीरें… पैदल घर लौट रहा था मृतक अंकुर जानकारी के अनुसार, ग्राम अमीगढ़ निवासी अंकुर (22) पुत्र बाबूराम शनिवार रात करीब 9 बजे पैदल अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह चरथावल-थानाभवन मार्ग पर अमीगढ़ पुलिया के पास पहुंचे, तभी एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अंकुर सड़क पर गिर पड़े और अत्यधिक चोट लगने के कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक घायल बाइक सवार की हालत नाजुक हादसे में बाइक चला रहा कल्लू पुत्र करोड़ीलाल और पीछे बैठा अवनीश पुत्र सतपाल भी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ी बहादुरपुर के निवासी हैं। पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने अवनीश की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है। परिजनों में कोहराम, पुलिस जांच में जुटी दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों और राहगीरों की भारी भीड़ जुट गई। अंकुर की मौत की खबर मिलते ही रोते-बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंच गए। चरथावल थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की वैधानिक जांच की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *