बांदा में टप्पेबाजी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार:पुलिस ने आभूषण और नकदी के साथ पकड़ा, जांच जारी


बांदा में कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी और टप्पेबाजी की वारदातों को अंजाम देने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से छीने गए आभूषण, नकद रुपये और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, कोतवाली नगर क्षेत्र के अरवई गांव निवासी रामप्यारी ने 6 जून 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि जिला अस्पताल गेट के बाहर दो मोटरसाइकिल सवार अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें बातों में उलझाकर उनके पहने हुए आभूषण छीन लिए और फरार हो गए। इस सूचना पर कोतवाली नगर थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों का सहारा लिया। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया इन साक्ष्यों के आधार पर गठित पुलिस टीम ने 12 जून 2026 की सुबह गश्त और चेकिंग के दौरान चहितरा रोड, मवई बुजुर्ग क्षेत्र से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। उनकी तलाशी के दौरान चोरी और टप्पेबाजी के आभूषण, नकद रुपये और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान काजिम उर्फ कासिम पुत्र नत्थू (निवासी निबिया खेड़ा, थाना सजेती, जनपद कानपुर नगर), ताजुद्दीन उर्फ गिल्ली पुत्र फखरूद्दीन (निवासी निबिया खेड़ा, थाना सजेती, जनपद कानपुर नगर) और रफीक उर्फ कालू पुत्र छुट्टन (निवासी सिरसी कला, थाना खन्ना, जनपद महोबा) के रूप में हुई है। पुलिस अब आरोपियों से गहन पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि उन्होंने जिले या अन्य क्षेत्रों में और कितनी टप्पेबाजी एवं चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *