बहराइच में तेज बारिश से बदला मौसम:6 डिग्री लुढ़का पारा, उमस से राहत; धान किसानों के खिले चेहरे


बहराइच में रविवार सुबह करीब 10 बजे मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश ने जिले का मौसम सुहावना बना दिया। कई दिनों से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली। शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई। लगातार हो रही बारिश के चलते जिले के तापमान में करीब 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। दोपहर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ठंडी हवाओं और बादलों की वजह से मौसम खुशनुमा हो गया और लोगों ने राहत महसूस की। धान किसानों के लिए राहत की बारिश समय पर हुई इस बारिश से किसानों में खुशी का माहौल है। धान की बुवाई और रोपाई को लेकर चिंतित किसानों को अब राहत मिलने की उम्मीद है। खेतों में नमी बढ़ने से फसल को लाभ मिलेगा और सिंचाई पर होने वाला अतिरिक्त खर्च भी कम होगा। बारिश जहां किसानों के लिए राहत लेकर आई, वहीं जिले के कई निचले इलाकों में जलभराव की समस्या भी सामने आई। सड़कों और गलियों में पानी भरने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने जताई और बारिश की संभावना मौसम विभाग के अनुसार, जिले में पूरे दिन बादल छाए रहने की संभावना है। कई क्षेत्रों में तेज बारिश, जबकि कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *