कासगंज में नहर में डूबा किशोर:पिकनिक के दौरान हादसा, रेस्क्यू टीम तलाश में जुटी


कासगंज में पिकनिक मनाने आए एक 17 वर्षीय किशोर के नहर में डूबने की घटना सामने आई है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हुई इस घटना के बाद पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और किशोर की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को वसीम नामक व्यक्ति ने मोबाइल फोन पर सूचना दी कि पिकनिक स्थल पर आया एक किशोर नहर में डूब गया है। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम अलीपुर निवासी 17 वर्षीय धीरज पुत्र जगदीश पुल से नहर के पानी में कूद गया था और देखते ही देखते डूब गया।
धीरज को बचाने के प्रयास में उसका साथी मोहित पुत्र अचेन्द्र भी नहर में कूद गया था। हालांकि, स्थानीय लोगों की मदद से मोहित को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
धीरज की तलाश के लिए पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से फ्लड कंपनी और रेस्क्यू टीम को सूचित किया गया। टीमें घटनास्थल पर पहुंचकर नहर में युवक की तलाश और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद रहकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल पर शांति और कानून-व्यवस्था सामान्य बनी हुई है। युवक की तलाश के साथ-साथ आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी जारी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *