बस्ती में युवक ने महिला को पीटा, गला दबाया:घरेलू विवाद में मारा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती


बस्ती में घरेलू विवाद के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट की और गला दबाकर जान लेने का प्रयास किया। हमले के बाद महिला बेहोश हो गई, जिसे पुलिस ने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार कराया गया। यह घटना 6 जून की सुबह करीब पांच बजे नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला में हुई। पीड़ित पक्ष के अनुसार, धोबी टोला निवासी सोनू पुत्र मोतीलाल ने अपनी पत्नी ज्योति के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर आरोपी सोनू ने महिला को लात-घूंसों से पीटा और उसका गला दबा दिया। इस हमले से महिला की हालत गंभीर हो गई और वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ी। महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया घटना की सूचना यूपी-112 पर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल महिला को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा। समय पर चिकित्सा सहायता मिलने से उसकी जान बच सकी। इस मामले में मोहन कुमार पुत्र झिनकू राम निवासी मझौवा मरवटिया बाबू ने नगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी सोनू के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *